10 min में Upma कैसे बनाएं ? | Upma Recipe in Hindi

उपमा नॉर्थ इंडिया (North India) का लोकप्रिय व्यंजन है, जो बनाने में बहुत आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट व पौष्टिकता से भरपूर होता है। लोग अकसर इसे नाशते में खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने में बहुत कम वक्त का समय लगता है। जो लोग हेल्थी खाना पसंद करते हैं उनके लिए उपमा एक अच्छा विकल्प है।

उपमा (Upma) बनाने के लिए आपको नीचे बताए गई सामग्री की आवश्यकता होगी।

Ingredients (पदार्थ)

उपमा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Upma)

सूजी // Semolina – 1 कप
पानी // Water – 3 कप
हरी मिर्च // Green Chilies – 3
अदरक // Ginger – छोटा टुकड़ा
कड़ी पत्ता // Curry Leaves – गुच्छा

तड़के के लिए:

उड़द दाल // Split Black Gram – 1 छोटा चम्मच
सरसों // Mustard Seeds – 1 छोटा चम्मच
जीरा // Cumin Seeds – 1 छोटा चम्मच
हींग // Asafoetida – चुटकी भर

उपमा (Upma) बनाने की विधि

  1. गैस पर एक बर्तन रखें।
  2. बर्तन हल्का गर्म हो जाने पर उसमें सूजी को भून लें और सूजी भन लेने के बाद उसे अलग निकाल कर रख दें।
  3. अदरक और हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  4. एक कढ़ाई में तेल और घी डालें।
  5. उस तेल के गर्म होने पर उसमें उड़द दाल, सरसों, जीरा और हींग डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  6. उस तड़के में कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालें और ढाई कप पानी डालकर, स्वादानुसार नमक डाल दें।
  7. ढक्कन बंद करके उसमें उबाल आने दें।
  8. पानी में उबाल आने के बाद सूजी को धीरे-धीरे पानी में डालें और लगातार सूजी को मिलाते रहिए।
  9. अंत में उपमा को ढ़क्कन से ढ़ककर 1 मिनट के लिए पका लें।
  10. स्वादिष्ट और पौष्टिक उपमा तैयार है।

To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।

बुद्धा फूड्स देखिये हर रविवार, दोपहर 12 बजे

Watch all Buddha Foods Recipes here: https://bit.ly/3lykNM7