बैंगन का भरता रेसिपी | Baigan Bharta Recipe in Hindi

बैंगन का भरता उत्तर भारत का लोकप्रिय व्यंजन है। यह सब्जी कम समय में बनकर तैयार हो जाती है और खाने में भी अत्यंत स्वादिष्ट होती है। इस वीडियो में आप बैंगन का भरता बनाने की विधि के बारे में जानेंगे।

बैंगन भरता (Baingan Bharta) बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए पदार्थों की आवश्यकता होगी।

Ingredients (पदार्थ)

बैंगन भरता (Baingan Bharta) बनाने की सामग्री // Baingan bharta Ingredients

For Tadka // तड़का के लिए

सरसों // Mustard – 1 छोटा चम्मच
ज़ीरा // Cumin – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च // Red chillies
हल्दी // Turmeric – ½ छोटा चम्मच
हींग // Asafoetida 

For Bharta // भरते के लिए

प्याज़ // Onions – 2 
हरी मिर्च // Green chillies- 3
टमाटर // Tomatoes -2
अदरक // Ginger – छोटा टुकडा
इमली का गूदा // Tamarind Pulp – 1 बड़ा चम्मच
चीनी // Sugar 
धनिया पत्ता // Coriander Leaves
लाल मिर्च पाउडर // Red Chilli Powder

बैंगन भरता (Baingan Bharta) बनाने की विधि:

  1. बैंगन को धो लें और उसका पानी पोछ लें। उसमें तीन से चार चीरे लगा दैं।
  2. बैंगन पर तेल लगा कर उसे गैस पर भून लें।
  3. प्याज़, हरी मिर्च, अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर अलग रख दें।
  4. एक बर्तन में तेल डाल कर गरम कर लें।
  5. गरम तेल में सरसों, जीरा, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर फ्राइ कर लें।
  6. फ्राइ करने के बाद उसमें हल्दी, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक और नमक डाल कर भूनें।
  7. प्याज़ फ्राइ होने के बाद उसमें टमाटर, लाल मिर्च, चीनी और इमली का पानी डाल दें। अब मसाले को थोडी देर पकने दें।
  8. बैंगन का छिलका उतार दें और उसे मेश कर दें।
  9. अब उस बैंगन को मसाले में डाल दें और उसे अच्छी तरह मिक्स कर दें।
  10. अंत में बैंगन के भरते में धनिया पत्ता डालें और उसे सर्व करके खाएं।
To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।