उत्तर भारत (South India) के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है सांभर वड़ा, जिसे मेदु वड़ा भी कहा जाता हैं। यह खाने में अत्यंत स्वादिष्ट होता है और यह उत्तर भारत का पारंपरिक व्यंजन भी है। इस ब्लॉग के ज़रिए आप सांभर वड़ा बनाने की रेसिपी के बारे में जानेंगे।
सांभर वड़ा (Sambar Vada) बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई सामग्री की आवश्यकता होगी।
Ingredients (सामग्री)
Ingredients for Vada // वड़ा के लिए सामग्री
उड़द दाल // Urad Dal – 1 कप
हरी मिर्च // Green Chillies – 2
कड़ी पत्ता // Curry Leaves – 10 पत्ते
अदरक // Ginger – एक छोटा टुकड़ा
काली मिर्च कसी हुई // Crushed Black Pepper – 6 से 7
जीरा // Cumin – ½ छोटा चम्मच
वड़ा (Sambar Vada) बनाने की विधि:
- साबुत उड़द दाल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
- दाल में से पानी निकाल कर उसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
- दाल मिक्सी से निकाल कर बर्तन में रख दें और उसे 1 से 2 मिनट तक अपने हाथों से गोल धूमाते हुए फेटें।
- दाल के बेटर में हरी मिर्च, अदरक और कड़ी पत्ते को बारिक काट कर डालें।
- दाल के बेटर में जीरा, काली मिर्च और नमक डालें।
- एक बर्तन में तेल गरम कर लें।
- हाथों को हल्का गीला करें और प्लास्टिक शीट की मदद से वड़े के आकृति बनाएं और उसे गरम तेल में डाल दें।
- दोनों तरफ से सीक जाने के बाद वड़े को तेल में से निकाल लें।
Ingredients for Sambar Masala // सांबर मसाला बनाने की सामग्री
चना दाल // Chickpea Lentil – 1 ½ बड़ा चम्मच
उड़द दाल // Urad Dal – ½ छोटा चम्मच
मेथी दाना // Fenugreek Seeds – ½ छोटा चम्मच
जीरा // Cumin – ½ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर // Turmeric Powder – ¼ छोटा चम्मच
हींग // Asafoetida – चुटकी भर
घीसा हुआ नारियल // Grated Coconut – 1 बड़ा चम्मच
सूखा धनिया // Dry Coriander – 1 बड़ा चम्मच
सूखी लाल मिर्च // Dried Red Chillies – 3 से 4
काली मिर्च // Peppercorn 4 से 5
सांबर पाउडर बनाने की विधि
- एक बर्तन में तेल गरम करें।
- तेल गरम होने पर उसमें चना दाल, उड़द दाल, जीरा, हींग और मेथी दाना डाल कर भूनें।
- इसके बाद उसमें सूखी लाल मिर्च डाल कर भूनें।
- गैस बंद कर दें और उसमें सूखा धनिया, काली मिर्च और नारीयल डालें।
- ठंडा होने पर इस मिश्रण में पानी डालकर इसे मिक्सी में पीस लें।
- सांबर पाउडर की प्यूरी बनकर तैयार है।
Ingredients for Sambar // सांबर बनाने की सामग्री
अरहर दाल // Pigeon Peas – 1 कप
इमली // Tamarind – 1 बड़ा चम्मच
प्याज़ // Onion – 2
हरी मिर्च // Green Chillies – 2
लाल मिर्च पाउडर // Red Chilli Powder – 1 छोटा चम्मच
चीनी // Sugar – 1 छोटा चम्मच
धनिया पत्ता // Coriander Leaves
सांबर (Sambar) बनाने की विधि
- सांबर बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गरम कर लें।
- गरम पानी में लंबे कटे हुए प्याज़, हरी मिर्च, हल्का नमक और हल्दी डाल दें और उसे थोडी देर तक पकने दें।
- प्याज़ पकने के बाद उसमें इमली का पानी, लाल मिर्च, चीनी और सांबर मसाला डाल कर उसमें एक उबाल आने दें।
- उबाल आने के बाद उस मिश्रण में उबली हुई अरहर दाल मिला दें।
- सांबर दाल का तड़का बनाने के लिए एक बर्तन में तेल गरम करें।
- गरम तेल में सरसों, जीरा, लाल मिर्च, हींग और कड़ी पत्ते मिला दें।
- इस तड़के को सांबर में मिला दे।
- सांबर दाल बन कर तैयार है, इसे गरमागरम वड़ा के साथ परोसें।
To watch the full recipe, Click on the Video
PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।