आलू मटर की सब्जी हर घर में बनाई जाती है क्योंकि इसे बनाना काफी आसान होता है और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। अधिकतर हर व्यक्ति काआलू मटर की सब्जी बनाने का तरीका अलग होता है। आज इस ब्लॉग के ज़रिए आप सिर्फ एक मसाले का इस्तेमाल करके आलू मटर की सब्जी बनाने की रेसिपी जानेंगे।
आलू मटर (Aloo Matar) बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई सामग्री की आवश्यकता होगी।
Ingredients (सामग्री)
मटर // Peas – 2 कप
आलू // Potato – 4
प्याज़ // Onion – 3
टमाटर // Tomato – 4 से 5
काजू // Cashew – 10
अदरक // Ginger – एक छोटा टुकड़ा
जीरे के दाने // Cumin Seeds – ½ छोटा चम्मच
हरी मिर्च // Green Chillies – 2 से 3
कसूरी मेथी // Fenugreek Leaves – ½ छोटा चम्मच
हल्दी // Turmeric – ½ छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार // Salt to Taste
चीनी // Sugar – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर // Coriander Powder – 1 बड़ा चम्मच
आलू मटर (Aloo Matar) बनाने की विधि
- आलू को धोकर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब आलू में नमक डाल कर उसे हल्का फ्राई कर लें।
- फ्राई किए हुए तेल में ही मसाला बनाएं।
- तेल में जीरा, प्याज़, अदरक और हरी मिर्च भूनें, उसमें हल्का-सा नमक भी मिलाएं।
- प्याज अच्छी तरह भून जाए, तो उसमें टमाटर मिला दें।
- मसाले को थोड़ी देर तक पकने दें।
- टमाटर पक जाए तो उसमें, कसूरी मेथी और काजू मिला दें और गैस बंद कर दें।
- जब मिश्रण ठंड़ा हो जाए, तो उसे मिक्सी में पीस लें।
- एक बर्तन में धनिया के दानें फ्राइ कर लें।
- मिक्सी में पीसे हुए मसाले को पकाने के लिए एक बर्रन में तेल गरम करें।
- गरम तेल में जीरा, हल्दी पाउडर और टमाटर-प्याज का मिश्रण डालें। अब उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और फ्रेश धनिया पाउडर मिलाएं।
- मसाला पकने के बाद उसमें थोड़ा-सा पानी डालकर मटर को पकने दें।
- जब मटर आधा पक जाए तो उसमें आलू और हल्का-सा चीनी मिला दें।
- मटर और आलू अच्छी तरह पक जाने के बाद धनिया पत्ता डाल दें।
- गरमा गरम आलू मटर की सब्जी बनकर तैयार है।
PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।