Grandma Special Tomato Pickle Recipe In Hindi | Buddha Foods

सर्दियों के मौसम में टमाटर अधिक खाए जाते हैं। इस मौसम में लोग टमाटर का अचार खाना बहुत पसंद करते हैं, इसे बनाकर कई दिनों तक Store करके भी रखा जा सकता है। इस ब्लॉग के ज़रिए आप नानी मां की स्पेशल खट्टा और चटपटा टमाटर का अचार बनाना जानेंगे।

टमाटर का अचारा डोसा, इडली और उत्तपम के साथ भी खाया जाता है। वैसे इसे आप चावलों के साथ, दाल के साथ या फिर किसी अन्य सब्जी के साथ भी खा सकते हैं।

Ingredients

लाल टमाटर // Red Tomatoes – 1 किलो
इमली // Tamarind -100 ग्राम
नमक // Salt – 90 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर // Red Chilli Powder – 50 ग्राम
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर // Kashmiri Red Chili Powder – 50 ग्राम
देगी लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार // Degi Red Chili Powder to taste
मेथी पाउडर // Fenugreek Powder – 2 बड़े चम्मच
हल्दी // Turmeric – 1 छोड़ा चम्मच

तड़के के लिए // For tadka
तेल // Oil – 250 ग्राम
सरसों के बीज // Mustard Seeds – 1 बड़ा चम्मच
जीरा // Cumin Seeds – ½ छोड़ा चम्मच
हींग // Asafoetida – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च // Red Chillies- 3 से 4

टमाटर का अचार (Tomato Pickle) बनाने की विधि:

  1. टमाटर को धोकर काट लें और एक बर्तन में हल्का सा तेल डालकर उन्हें पका लें।
  2. इमली का रेशा और बीज निकाल कर उसे भी टमाटर के साथ पकने दें।
  3. टमाटर के अचार का मसाला बनाने के लिए मेथी दाने को भूने और उसे बारिक पीस लें।
  4. टमाटर अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें नमक, मिर्च पाउडर, ताजा पीसा हुआ मेथी दाने का पाउडर और हल्दी डालकर थोडी देर तक पकाएं।
  5. तडके के लिए एक बर्तन में तेल गरम करें और उसमें सरसों, जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च फार्ई करें।
  6. टमाटर का अचार और तड़का जब ठंडा हो जाए तो दोनों को मिक्स कर दें।
  7. टमाटर का अचार बनकर तैयार है।

To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।