Homemade Curry leaves Powder Recipe in Hindi | कड़ी पत्ते का पाउडर घर पर बनाएं

कड़ी पत्ता साउथ इंडियन खाने में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। खाने में कड़ी पत्ते के मात्र उपयोग करने से ही खाने का स्वाद 4 गुना बढ़ जाता है। आपको बता दें कि कड़ी पत्तों से उसका पाउडर भी बनाया जाता है। जिसे डोसा, चावल और इडली के साथ भी खाया जाता है। यह काफी पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। इस ब्लॉग के ज़रिए आप घर पर कड़ी पत्ते का पाउडर बनाने की विधि जानेंगे।

Ingredients

चना दाल // Chickpea Lentil – 1 कप
मूंगफली // Groundnut- 1½ कप
उड़द दाल // Urad Dal – ½ कप
इमली // Tamarind- 50 ग्राम
साबुत धनिया // Coriander Seeds- 3 बड़े चम्मच
कड़ी पत्ता // Curry Leaves – 4 कप
सूखी लाल मिर्च // Red Chillies – 50 ग्राम
गुड़ // Jaggery – एक छोटा टुकड़ा
जीरा // Cumin Seeds – 2 छोटा चम्मच
हींग // Asafoetida – चुटकी भर

कड़ी पत्ता पाउडर (Curry Leaves Powder) बनाने की विधि:

  1. एक बर्तन में तेल गरम करें और उसमें, चना दाल, उड़द दाल, मूंगफली, लाल मिर्च, जीरा, धनिया, कड़ी पत्ता और अंत में इमली फ्राई करें।
  2. ठंडा होने पर इस मिश्रण में नमक और गुड़ डाल कर दरदरा पीस लें।

To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।