South Indian Rava Dosa on Buddha Foods

Rava Dosa on PMC Hindi

South India में नाशते के समय सबसे अधिक खाए जाने वाला व्यंजन Rava Dosa है। यह काफी हेल्दी और खाने में हल्का होता है और रवा डोसा की खास बात यह है कि ये बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता है।

सूजी का डोसा (Rava Dosa) बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए पदार्थों की आवश्यकता होगी।

Ingredients (पदार्थ)

चावल का आटा // Rice Flour -2 कप
मैदा // Flour – 1 कप
सूजी // Semolina – ¼ कप
बेसन // Gram Flour -1/4 कप
नमक स्वाद अनुसार // Salt to Taste
हरी मिर्च // Green Chillies – 3 से 4 
अदरक // Ginger  – एक छोटा टुकड़ा
कड़ी पत्ता // Curry Leaves- 5 से 6

सूजी का डोसा (Rava Dosa) बनाने की विधि:

  1. चावल के आटा, मैदा, सूजी, बेसन और नमक में पानी डालकर, उसका बैटर बना लें।
  2. जीरा, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक को बारिक काट कर बैटर में मिला दें।
  3. मूंगफली की चटनी बनाने के लिए कढ़ाई गरम कर लें।
  4. गरम कढ़ाई में उड़द दाल और जीरा को अच्छी तरह भून कर अलग रख दें।
  5. मूंगफली को भी अच्छे से भून कर अलग रख दें।
  6. अब मूंगफली, नारियल, गुड़, अदरक, हरी मिर्च और इमली को मिक्सी में पीस लें।

तड़के के लिए सामग्री

मूंगफली // Peanut – 1 कप
नारियल // Coconut- 1/4 कप
इमली // Tamarind – छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च // Green Chillies – 2 से 3 
अदरक // Ginger  – एक छोटा टुकड़ा
गुड़ // Jaggery – छोटा टुकड़ा
नमक स्वाद अनुसार // Salt to Taste
उड़द दाल // Urad dal – 1/2 छोटा चम्मच
जीरा // Cumin – 1/4 छोटा चम्मच
सरसों // Mustard – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च // Red Chilly – 2 
हींग // Asafoetida – चुटकी भर

तड़का बनाने की विधि :

  1. एक बर्तन में तेल गरम कर, उसमें सरसों, जीरा, सूखी लाल मिर्च, हींग डालें। अंत में उसमें कड़ी पत्ता भी डाल दें।
  2. चटनी में यह तडका मिला दें।

To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।