
North India में नाशते में सबसे ज्यादा खाए जाने वाला व्यंजन पराठें है। अधिकतर हर घर में सुबह के समय पराठें ही बनाए जाते हैं। पराठों की कई Varieties होती है जैसे कि- आलू पराठा, प्याज़ पराठा, दाल पराठा, मिक्स वेज पराठा और मेथी पराठा इत्यादि। काफी लोग ऐसा सोचते हैं कि पराठें काफी Heavy होते हैं लेकिन अगर ताज़े उबले आलू और ताज़े गूंथे आटे के साथ पराठा बनाया जाए तो यह Heavy नहीं रहते।
आलू पराठा (Aloo Paratha) बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए पदार्थों की आवश्यकता होगी।
Ingredients (पदार्थ)
आलू // Potato – ½ किलो
हरी मिर्च // Green Chillies – 3 से 4
धनिए के पत्ते // Coriander Leaves – एक गुच्छा
जीरा // Cumin Seeds – ½ छोटा चम्मच
अदरक // Ginger – एक छोटा टुकड़ा
गेंहू का आटा // Wheat Flour- 1 कप
नमक स्वादानुसार // Salt to Taste
काली मिर्च पाउडर // Pepper Powder
मक्खन // Butter
आलू पराठा (Aloo Paratha) बनाने की विधि:
- आटे में हल्का-सा नमक डालकर उसे गूंथ कर एक तरफ रख दें।
- आलू को धोकर कुकर में नमक डाल कर उन्हें उबाल लें।
- आलू उबल जाने के बाद उनका छिक्कल उतार कर उन्हें मैश कर दें।
- हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर आलू में मिला दें। आलू में नमक, जीरा और काली मिर्च पाउडर भी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये।
- आटे को अच्छे से मैश कर लीजिये, इसके छोटे-छोटे गोले बनाइये। एक लोई में आलू का मिश्रण भर कर रोटी की तरह बेल लीजिये।
- तवा गरम करें, जब यह गरम हो जाए तो उस पर रोटी डालें। रोटी को अच्छी तरह से घी डाल कर सेंक लें और गरमा गरम आलू पराठे को चटनी के साथ परोसें।
Ingredients for Chutney // चटनी के लिए सामग्री
टमाटर // Tomatoes – 3 से 4
हरी मिर्च // Green Chillies – 2 से 3
धनिए के पत्ते // Coriander Leaves – एक गुच्छा
अदरक // Ginger – एक छोटा टुकड़ा
नमक स्वाद अनुसार // Salt to Taste
चटनी (Chutney) बनाने की विधि :
सभी सामग्री को मिक्सी में दरदरा पीस लें और आलू पराठे के साथ परोसें।
To watch the full recipe, Click on the Video
PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।