बगारा बैंगन और बगारा चावल बनाने की विधि | Hyderabadi Bagara Baigan and Bagara Rice Recipe

Bagara Baingan & Bagara Rice on PMC Hindi Buddha Foods

बगारा बैंगन एक हैदराबादी व्यंजन है लेकिन इसे भारतभर में खाया जाता है। मूंगफली, तिल और सूखा नारियल इस सब्जी में जान डाल देता है। बगारा बैंगन को आप प्लेन चावल, रोटी और बिरयानी के साथ भी खा सकते हैं। त्योहारों का सीजन चल रहा है तो ऐसे में कोई नए और अनोखे व्यंजन के रूप में आप बगारा बैंगन अपने परिवारजनों और महमानों को बनाकर खिला सकते हैं। 

बगारा बैंगन (Bagara Baingan) बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए पदार्थों की आवश्यकता होगी।

Ingredients (पदार्थ)

गोल और छोटे बैंगन // Round and Small Brinjal – ½ किलो
प्याज़ // Onion – 1
अदरक // Ginger – छोटा टुकडा
मूंगफली // Groundnuts – ¼ कप
तिल // Sesame – 1 बड़ा चम्मच
धनिया // Coriander – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च // Red Chillies- 2
सूखा नारियल // Dry Coconut – ¼ कप
अदरक // Ginger
हल्दी // Turmeric – 1 छोटा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार // Salt to Taste
तेल // Oil
लाल मिर्च पाउडर // Red chilli powder- 1 बड़ा चम्मच
इमली // Tamarind – ¼ कप
चीनी // Sugar – ¼ छोटा चम्मच

बगारा बैंगन (Bagara Baingan) बनाने की विधि:

  1. मूंगफली, तिल, धनिया, नारियल को अलग-अलग सूखा भून (Dry Roast) लें।
  2. एक बर्तन में तेल गरम कर लें और उसमें कटे हुए प्याज़, लाल मिर्च और हल्का नमक डालकर भून लें। अंत में इसमें एक छोटा टुकड़ा अदरक का डाल दें।
  3. जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें नमक और हल्दी डालकर, भूने हुए नारियल, तिल, धनिया और मूंगफली के साथ पीस लें।
  4. अब बैंगन को धो लें और हर एक में चीरा लगा कर उसे खारे पानी में डाल दें।
  5. बैंगन को पानी से निकाले और हर एक बैंगन में पीसा हुआ मिश्रण भर दें।
  6. एक बर्तन में तेल गरम करें और उसमें जीरा, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च डालें।
  7. अब उस तेल में भरवां बैंगन और हल्का-सा नमक डालकर, उसपर पानी का छिड़काव कर दें। ताकि बैंगन पक जाए।
  8. जब बैंगन आधा पक जाए तो उसमें बैंगन में जो मिश्रण भरा था, वो डाल दें।
  9. अब इसमें इमली का पानी, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और ग्रेवी के लिए पानी डाल कर पका लें।
  10. अंत में इसमें धनिया पत्ता डालकर इसे सर्व करें।

बगारा चावल (Bagara Rice) बनाने की सामग्री

चावल // Rice – 1 कप
शाहजीरा // Cumin – ½ छोटा चम्मच
लौंग // Clove – 2 से 3
प्याज़ // Onions – 1
अदरक // Ginger – छोटा टुकडा
पुदीना // Mint – 5 से 6 पत्ते
हरी मिर्च // Green Chillies – 3 से 4
नमक स्वाद अनुसार // Salt to Taste
तेल // Oil

बगारा चावल (Bagara Rice) बनाने की विधि

  1. चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें।
  2. प्याज़ और हरी मिर्च को लंबा काट लें।
  3. मिक्सी में अदरक और पुदीना पीस लें।
  4. एक कुकर में तेल डालकर गरम करें, तेल गरम होने पर उसमें जीरा और लौंग डाल दें।
  5. अब उसमें प्याज़, हरी मिर्च डालें और हल्का-सा नमक डाल कर उसे भूनें।
  6. प्याज़ भूनने के बाद उसमें अदरक और पुदीने का मिश्रण मिला दें।
  7. अब मसाले में पानी डालकर उसे भीगे हुए चावल उस डाल दें।
  8. कुकर का ढक्कन बंद कर दें और 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें।
  9. बगारा चावल बगारा बैंगन के साथ खाने के लिए तैयार है।
To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रमबुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।