Kerala Special Adai Dosa Recipe in Hindi on Buddha Foods

Adai Dosa on Buddha Foods

South India की Popular Dishes में से एक है, अडाई डोसा। जो काफी Spongy होता है और इसे साउथ इंडियन सटाइल का नमकीन Pan Cake भी कहा जाता है। इसे बनाने के लिए काफी सारी दालों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस कारण यह अत्यंत पौष्टिक (Healthy) भी होता है। इसे नारीयल की चटनी या फिर अवियल के साथ खाएं तो इसका स्वाद और अधित बढ जाता है। इस ब्लॉग के ज़रिए आप अडाई डोसा (Adai Dosa) बनाने की विधि जानेंगे।

Adai Dosa (अडाई डोसा)

अडाई डोसा के अलावा आप अन्य तरह के स्वादिष्ट डोसे भी बना सकते हैं। जैसे रवा डोसा, मूंग दाल डोसा, टोमेटो डोसा और मसाला डोसा इत्यादि।

अडाई डोसा (Adai Dosa) बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई सामग्री की आवश्यकता होगी।

Ingredients (पदार्थ)

अरहर दाल // Pigeon Peas – 1 कप
चना दाल // Chickpea lentil – 1 कप
उड़द दाल // Urad Dal – ¼ कप
मूंग दाल // Moong Dal – 1 बड़ा चम्मच
चावल // Rice – 1 कप
अदरक // Ginger – एक छोटा टुकड़ा
जीरा // Cumin Seeds – ½ छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च // Dried Red Chillies – 4 से 5
हींग // Asafoetida – चुटकी भर
नमक स्वादानुसार // Salt to taste
तेल // Oil

अडाई डोसा (Adai Dosa) बनाने की विधि:

  1. सभी दालों, चावल, सूखी लाल मिर्च, कड़ी पत्ता और अदरक को भिगो कर रख दें।
  2. अब उसी पानी का इस्तेमाल करके भिगी हुई दाल को दरदरा पीस लें।
  3. पीसे हुए मिश्रण में नमक डाल कर उसे अच्छी तरह मिला लें।
  4. अब गर्म तवे पर इसे बनाएं।
  5. दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लेने के बाद इसे तवे से उतार लें।
  6. इसे चटनी या फिर अवियल के साथ परोसें।

To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।