
खाजा साउथ इंडिया (South India) का स्पेशल स्वीट Dish है। त्यौहारों के समय पर इसे अधिकतर लोग अपने घरों में बनाकर खाते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और रसीला होता है। केवल कुछ ही सामग्री के साथ खाजा बनकर तैयार हो जाता है। खाजा को सबसे आसान व्यंजनों में से एक माना जाता है क्योंकि इसे बनाने में भी बहुत ही कम समय लगता है।
खाजा (Khaja) बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए पदार्थों की आवश्यकता होगी।
Ingredients (पदार्थ)
मैदा // Flour – 1 कप
नमक स्वाद अनुसार // Salt to Taste
तेल // Oil – 1 बड़ा चम्मच
पानी // Water – ⅓ कप
चीनी // Sugar – ¾ कप
इलायची पाउडर // Cardamom Powder – 1 छोटा चम्मच
खाजा (Khaja) बनाने की विधि:
- 1 कप मैदा में 2 बड़े चम्मच तेल और हल्का सा नमक मिला कर उसमें पानी डाल कर गूंथे।
- मैदे का आटा गूंथ लेने के बाद उसे 30 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
- एक बर्तन में पानी और चीनी और इलायची पाउडर डालकर उसे चाशनी बनने के लिए रख दें।
- अब मेदे को गोल आकार में बेल लें और 3 से 4 चपाती बना लें।
- एक चपाती लें और उस पर घी फैलाएं और मैदा छिड़कें। अब उस चपाती पर एक और चपाती रख दें। आपको जितनी अधिक लेयर का खाजा बनाना है आप उतनी ही चपाती यही प्रक्रिया करके एक के ऊपर एक रख सकते हैं।
- उस चपाती को रोल करें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
- उन सभी टुकड़ों को हल्का-सा दबाए और फिर बेल लें।
- एक बर्तन में तेल गरम कर लें। तेल हल्की आंच पर गरम करें ताकि वह अधिक गरम न हो जाए।
- तेल हल्का गरम हो जाए, तो उन्हें कम आंच पर तल लें।
- तलने के बाद उन्हें गरम चाशनी में डालें।
- 10 – 12 सेकंड के बाद खाजा को चाशनी से बाहर निकालें।
- साउथ इंडिया का स्पेशल स्वीट डिश खाजा बनकर तैयार है।
To watch the full recipe, Click on the Video
PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।