Kids Special Cheese Balls Recipe in Hindi on Buddha Foods

Cheese के शौकिन लोगों के लिए Cheese Balls एकदम Perfect Snack है। खाने में यह आपको थोड़ Heavy लग सकता है क्योंकि इसे ढेर सारा मक्खन के साथ बनाया जाता है। अधिकतर बच्चों को यह काफी पसंद होता है और वैसे बड़े लोग भी इस शौक से खाते हैं। Restaurants में जाकर भी अकसर लोग Cheese Balls खाना पसंद करते हैं।

आप घर पर भी Cheese Balls बना सकते हैं। इसे बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। इस ब्लॉग के ज़रिए हम आपको बच्चों के पसंदीदा चीज़ बॉल्ज़ (Cheese Balls) बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे।

चीज़ बॉल्ज़ को किसी मज़ेदार चटनी के साथ खाने से उसका स्वाद और अधिक बढ़ जाएगा। आप चाहे तो इसे टमाटर की चटनी, धनिया की चटनी या फिर खीरे की चटनी के साथ भी खा सकते हैं।

स्वादिष्ट चटनी बनाने की रेसिपी

चीज़ बॉल्ज़ (Cheese Balls) बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई सामग्री की आवश्यकता होगी।

Ingredients

ब्रेड // Bread – 3 से 4
चीज़ क्यूब // Cheese Cubes – 2 से 3
तुलसी // Basil – 4 से 5 पत्ते या फिर सूखी तुलसी // Dried Basil – 1/2 छोटा चम्मच 
ओरिगैनो // Oregano – 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार // Salt to Taste 
हरी मिर्च // Green Chillies – 2
दूध // Milk – 1/4 कप
तेल // Oil
पानी // Water -1 कप

चीज़ बॉल्ज़ (Cheese Balls) बनाने की विधि:

  1. पनीर को कद्दूकस कर लें और तुलसी के पत्तों को बारीक काट लें। दोनों को मिक्स करें और उसमें हल्का नमक और काली मिर्च मिला दें।
  2. एक बाउल में दूध, पानी और नमक डाल कर घोल तैयार कर लें। इस घोल में ब्रेड सोक करके निचोड़ लें और एक तरफ रख दें।
  3. ब्रेड को अच्छी तरह से मेश कर लें। फिर ब्रेड में पनीर का मिश्रण भर कर बंद कर दीजिये।
  4. अब एक बर्तन में तेल गर्म करें और चीज़ बॉल्ज़ को तेल में डिप फ्राइ करें।
  5. चीज़ बॉल्ज़ बनकर तैयार हैं। इन्हें गरमा गरम खाएं।

To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।