Parivartan | Spiritual Book Review

परिवर्तन.. यह शब्द मानव जीवन को दर्शाता है। मनुष्य का जीवन ही परिवर्तन है, एक ऐसा परिवर्तन जो नई सोच, नई विचारधारा और नए व्यक्तित्व का निर्माण करता है। पुस्तकें हमारे जीवन को परिवर्तित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने से कई फायदे होते हैं। आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होती है, जीवन की गहरी समझ आती है। इसलिए हर व्यक्ति को ज़्यादा से ज़्यादा पुस्तकें पढ़कर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।

जिस तरह जीवन में आहार ज़रूरी है, श्वास लेना ज़रूरी है उसी तरह हर मनुष्य के लिए पुस्तकें पढ़ना भी ज़रूरी होना चाहिए। बुद्धि का विकास आध्यात्मिक ज्ञान से संभव है। PMC हिंदी आप सभी के लिए एक ऐसा शो लेकर आ रहा है, जहां मानव जीवन को परिवर्तित कर देने वाली पुस्तकों की गहन समीक्षा की जाएगी। इस शो का हर सीज़न एक नई पुस्तक पर आधारित होगा। पुस्तकों में मौजूद ज्ञान को निचौड़ कर आप तक पहुंचाया जाएगा। परिवर्तन के पहले सीज़न में आप जानेंगे Harlod Waldwin Percival द्वारा लिखी पुस्तक Thinking and Destiny के बारे में…

PMC हिंदी का शो परिवर्तन हर उस व्यक्ति के लिए खास है जो अपने जीवन को एक नया आयाम देने की खोज में निकले हैं और जो पुस्तकों के माध्यम से अपने साथ-साथ अन्य लोगों का जीवन भी परिवर्तित कर रहे हैं। इस शो में दिखाए गए हर एपिसोड के माध्यम से आप अपने जीवन के कठिन प्रश्नों का उत्तर भी जान पाएंगे।

परिवर्तन शो PMC हिंदी पर हर सोमवार और शुक्रवार रात 7:30 बजे