Street Style Pav Bhaji Recipe in Hindi | पाव भाजी | Buddha Foods Recipes

Pav Bhaji on PMC Hindi Buddha Foods

सबकी पसंदीदा और ज़्यादा खाए जाने वाले व्यंजनों में पाव भाजी (Pav Bhaji) का नाम सबसे पहले आता है। वैसे तो यह नॉर्थ इंडिया (North India) का लोकप्रिय व्यंजन है लेकिन इसे देशभर में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। यह Breakfast, Lunch और Dinner तीनों ही टाइम खाए जाने वाला व्यंजन है। जो लोग सब्जियों को पसंद नहीं करते वह पाव भाजी के ज़रिए सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। 

पाव भाजी (Pav Bhaji) बनाने के लिए आपको नीचे बताए गई सामग्री की आवश्यकता होगी।

Ingredients (पदार्थ)

पाव भाजी बनाने की सामग्री (Ingredients for Pav Bhaji)

आलू // Potato – 4 
गाजर // Carrot – 3
मटर // Peas – ½ कप
शिमला मिर्च // Capsicum – 2
टमाटर // Tomatoes – 5 से 6
हरी मिर्च // Green Chilies – 2
प्याज़ // Onions – 2
अदरक // Ginger – छोटा टुकडा
नींबू // Lemon  
पाव // Pav
मक्खन // Butter
धनिया के पत्ते // Coriander Leaves 
तेल // Oil

Pav Bhaji Masala // पाव भाजी मसाला

बड़ी इलायची // Black Cardamom – 1
जीरा // Cumin Seeds – 1 बड़ा चम्मच
साबुत धनिया // Whole Coriander Seeds – 2 बड़े चम्मच
सौंफ // Fennel Seeds – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च // Black Pepper – 1 बड़ा चम्मच
दालचीनी // Cinnamon – 1 medium size
लाल मिर्च // Red Chili – बेडगी मिर्च / कश्मीरी लाल मिर्च – 5
लौंग // Cloves – 3
अमचूर पाउडर // Amchur Powder – ½ छोटा चम्मच

पाव भाजी (Pav Bhaji) बनाने की विधि:

  1. आलू और गाजर को काट कर अच्छी तहर धो लें।
  2. कुकर में नमक और पानी डालकर कटी हुई सब्जियों को उबाल लें।
  3. कुकर में पानी डाल कर मटर को अलग से उबालें।
  4. टमाटर को काट कर मिक्सी में पीस लें।
  5. टमाटर को प्यूरी को नमक और लाल मिर्च पाउडर के साथ गाढ़ा होने तक उबालें।
  6. एक बरतन में पानी गर्म करें और उसमें अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर डालें।
  7. प्याज़ और हरी मिर्च और शिमला मिर्च को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  8. एक बर्तन में मक्खन और तेल डालकर उसे गर्म करें।
  9. गर्म तेल में प्याज़ और हरी मिर्च को फ्राइ करें।
  10. प्याज़ भून लेने के बाद उसमें शिमला मिर्च और नमक डाल कर फ्राइ करें।
  11. अब उसमें पाव भाजी मसाला डालें और थोडी देर कर फ्राई करें।
  12. अब उसमें पहले से तैयार की हुई टमाटर की प्यूरी, अदरक का पानी और उबली हुई सब्जियां डालें।
  13. इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  14. अंत में धनिया पत्ता डाल कर उसे सर्व करें।

To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रमबुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।
बुद्धा फूड्स देखिये हर रविवार, दोपहर 12 बजे

Watch all Buddha Foods Recipes here: https://bit.ly/3lykNM7