Secret Power of Pyramids/ पिरामिड ऊर्जा का रहस्य

Egypt Pyramid
Pyramid Valley Bangalore

पिरामिड शब्द सुनते ही, सबसे पहले हमारे मन में मिस्र के पिरामिडों की छवि उभरती है, और लाशों को संरक्षित करने वाली एक प्रक्रिया याद आती है जिसे ममीफिकेशन कहा जाता है।

पिरामिड, एक अद्भुत संरचना-
आपने कभी सोचा है, कि Pyramid Structure में ऐसा क्या Secret है, कि वहाँ तापमान को बदले बिना भी Dead bodies को Preserve किया जा सकता है !
वैज्ञानिक कहते हैं, कि पिरामिड की संरचना कोई साधारण संरचना नहीं होती, वे सभी पिरामिड को Infinite energy का भण्डार कहते हैं। साथ ही कुछ महान वैज्ञानिकों का मत यह भी है, कि पिरामिड के ज़रिये दूसरे लोकों से संपर्क किया जा सकता है।

वैज्ञानिक तथ्य –
दरअसल, एक पिरामिड के ऊपरी भाग में 51 डिग्री का कोण होता है, जिसके ठीक नीचे सपाट तल होता है। पिरामिड इंजीनियर प्रयाग प्रसाद बताते हैं, कि इस सटीक कोण पर बने पिरामिड के अंदर प्राण ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसके संपर्क में आते ही हमारी वाईब्रेशनल फ्रीक्वेंसी में असाधारण बदलाव आते हैं, और हम ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ जाते हैं।
प्राण ऊर्जा के अनंत प्रवाह के प्रभाव में किसी भी तरह की वस्तु को लम्बी अवधि के लिए पिरामिड में संरक्षित किया जा सकता है, यही वजह है, कि पुराने समय में मिस्र की सभ्यता के लोग शवों को ममी के रूप में संरक्षित करते रहे हैं।

पिरामिड और ध्यान –
ब्रह्मर्षि पत्री जी, जोकि एक आध्यात्मिक वैज्ञानिक हैं, उन्होंने पिरामिड से सम्बंधित कई तरह के प्रयोग किये की ऊर्जा को ध्यान के साथ जोड़कर इस सदी को एक अनुपम उपहार दिया है।
अगर आप पिरामिड ध्यान करते हैं, तो वहाँ प्रवाहित होने वाली ऊर्जा के संपर्क में आप तीन गुना अधिक ऊर्जा से भर जाते हैं।
यह मन को एकाग्र होने व् शून्य में उतरने के लिए मिलने वाली एक बाहरी सहायता की तरह है। पिरामिड ध्यान में मन अधिक तेज़ी से शून्य हो जाता है। अधिकतर साधकों को पिरामिड ध्यान में जल्द ही एस्ट्रल ट्रेवल व् आज्ञा चक्र जैसे अलौकिक अनुभव होते हैं। शारीरिक रोगों से मुक्ति पाने के लिए भी पिरामिड ध्यान अत्यधिक उपयोगी है। इसके द्वारा लाखों लोगों को पुराने से पुराने असाध्य रोगों से मुक्ति मिली है।

अगर आप पिरामिड की अद्भुत ऊर्जा का अनुभव करना चाहते हैं, तो आपको एक बार पिरामिड ध्यान ज़रूर करना चाहिए।

स्वामी विवेकानंद पिरामिड : VRMM+9GQ, Model Town Extension, Model Town, Ludhiana, Punjab 141002
 

पिरामिड वैली इंटरनेशनल : Pyramid Valley International, Maitreya-Buddha Vishwalayam Kebbedoddi Village, Harohalli Hobli Kanakapura Road, Hobli, Harohalli, Karnataka 562112