साधारण कढ़ी तो सभी ने खाई होगी लेकिन क्या आप ने सब्जियों के साथ कढ़ी खाई है? अगर नहीं तो Buddha Foods के इस एपिसोड में जानिए South Indian Style Kadhi कैसे बनाते हैं! इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है और इसे Majjiga Pulusu भी कहा जाता है।
बैंगन भरता (Baingan Bharta) बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए पदार्थों की आवश्यकता होगी।
Ingredients for South Indian Kadhi (Majjiga Pulsu) // साउथ इंडियन कढ़ी बनाने के लिए सामग्री
दही // Curd – 1 कप
घीया // Bottle Gourd – 1 1/2 कप
बेसन // Gram Flour- 2 बड़ा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार // Salt to Taste
हल्दी // Turmeric
मसाले के लिए // For masala
नारियल // Coconut – 1/4 कसा हुआ नारियल
हरी मिर्च // Green Chillies – 3 से 4
अदरक // Ginger – छोटा टुकड़ा
For tadka // तड़के के लिए
सरसों के बीज // Mustard Seeds – 1 बड़ा चम्मच
जीरा // Cumin – 1/2 बड़ा चम्मच
हींग // Asafoetida – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च // Red Chillies – 2
कड़ी पत्ता // Curry Leaves
धनिया पत्ता // Coriander Leaves
साउथ इंडियन कढ़ी (South Indian Kadhi) बनाने की विधि:
- घिया को काट लें और उसमें पानी, नमक और हल्दी डाल कर उबाल लीजिए।
- कढ़ी का मसाला बनाने के लिए नारियल, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा-सा पानी डाल कर उसे मिक्सी में पीस लें।
- अब इस मसाले को दही में डाल दें और उसमें हल्का नमक, हल्दी डालकर मिक्स कर दें।
- घिया पकने के बाद उसमें यह मिश्रण मिला दें और उसे अच्छी तरह पकाएं।
- तड़के के लिए एक बर्तन में तेल गरम कर लें।
- उसमें सरसों के बीज, जीरा, हिंग और कड़ी पत्ता डालें।
- अंत में इस तड़के को कढ़ी में डाल दें।
PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।