Veg Noodles Without Garlic | वेज नूडल्स की रेसिपी | Buddha Foods

Veg Noodles on PMC Hindi

नूडल्स बच्चों को काफी पसंद होती है.. वो अक्सर इसे बाहर से मंगवाकर खाते हैं, लेकिन आप घर पर भी रेस्टोरेंट स्टाइल नूडल्स बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान होता है और इसमें खूब सारी सब्जियां डालकर आप इसे पौष्टिक भी बना सकते हैं ।

वेज नूडल्स (Veg Noodles) बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई सामग्री की आवश्यकता होगी।

Ingredients (पदार्थ)

नूडल्स // Noodles – 1/2 पैकेट
गाजर // Carrot – 3
प्याज़ // Onion – 1
लच्चा प्याज़ // Spring Onion – Optional
पत्ता गोभी // Cabbage – 1 कप
शिमला मिर्च // Capsicum – 1
अदरक // Ginger – एक छोटा टुकड़ा
सोया सॉस // Soya Sauce – ½ बड़ा चम्मच
टमाटर की चटनी // Tomato Sauce – 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च // Black Pepper – 1 छोटा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार // Salt to Taste
तेल // Oil – 1 बड़ा चम्मच

वेज नूडल्स (Veg Noodles) बनाने की विधि:

  1. सभी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें और एक तरफ रख दें। हरी मिर्च और अदरक को भी लम्बाई में काट लीजिए।
  2. एक कप में सोया सॉस, टोमैटो सॉस, काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रख दें।
  3. एक बर्तन में पानी उबालें, उसमें नमक और तेल डाल दें। उस पानी में नूडल्स डालें और उसे पकने तक उबालें।
  4. नूडल्स को छान कर ठंडे पानी से धो लें, ताकि यह ज़्यादा न पकें। नूडल्स के ऊपर तेल छिड़कें और मिला लें।
  5. एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालें। तेल गरम होने पर अदरक, मिर्च और प्याज़ डालें। थोड़ा-सा नमक डालकर उसे भूनें।
  6. फिर गाजर, पत्ता गोभी डालें, कुछ देर उसे मिक्स करते रहें।
  7. अब उसमें शिमला मिर्च और नमक डालें और मिलाएँ। इसे तेज आंच पर रखें।
  8. फिर उस मिश्रण में नूडल्स और सॉस डालें और लकड़ी के चम्मच या कांटे से मिलाएं। हरे प्याज़ का हरा भाग डालें और गरमागरम परोसें।

To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।