Quick and Easy Uttapam Recipe on Buddha Foods

उत्तपम South India के लोकप्रिय (Popular) व्यंजनों में से एक है, उडद दाल को पीस कर यह बनाया जाता है। लोग अक्सर इसे नाशते के समय खाना पसंद करते हैं। बच्चे भी उत्तपम बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। इसमें कई तरह की सब्जियां (Vegetables) मिक्स करके भी बनाया जा सकता है, जिससे यह काफी पौष्टिक (Nutritious) भी बन जाता है। इस ब्लॉग के ज़रिए आप उत्तपम बनाने की विधि जानेंगे।

उत्तपम का स्वाद बढ़ाने के लिए उसे कई तरह की चटनी के साथ भी खाया जाता है। जैसे अदरक की चटनी, मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी और धनिया की चटनी इत्यादि।

Ingredients

For Idli Batter
उड़द दाल // Urad Dal – 1 कप
इडली रवा // Idli Rava – 2 कप

For Uttapam
शिमला मिर्च // Capsicum – 1
प्याज़ // Onion – 2
हरी मिर्च // Green Chillies – 2 से 3
कड़ी पत्ता // Curry Leaves – 2 पत्ते
धनिया पत्ता // Coriander
जीरा // Cumin Seeds – ½ छोटा चम्मच

उत्तपम (Uttapam) बनाने की विधि:

  1. उड़द दाल को धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
  2. इडली रवा को भी 1 घंटे के लिए भिलोग कर रखे दें।
  3. भिगी हुई दाल को अच्छी तरह मिक्सी में पीस लें।
  4. अब रवा में से पानी निकाल कर उसे पीसी हुई उड़द दाल में मिला दें।
  5. इस बेटर को फरमेंट होने के लिेए 6 से 7 घंटे के लिए रख दें।
  6. उत्तपम बनाने के लिए सब्जियों को धोकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  7. अब सब्जियों को बेटर में मिलाएं और उसमें नमक, जीरा और कड़ी पत्ता मिला दें।
  8. एक बर्तन में हल्का तेल डालकर उसे गरम करें।
  9. बर्तन जब अच्छे से गरम हो जाए तो उसमें उत्तपम का बैटर फैलाएं।
  10. दोनों तरफ से अच्छी तरह सीकने के बाद उसे गैस पर से उतार लें।
  11. उत्तपम बनकर तैयार है इसे गरमा गरम खाएं।

To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।