Cuttack का Shyam Krishna Pyramid

Shyama Krishna Pyramid, Cuttack

पिरामिड के अंदर प्रवाहित होने वाली ऊर्जा के प्रभाव चमत्कारी होते हैं। इस ऊर्जा के संपर्क में आने वाले प्रत्येक वस्तु और प्रत्येक व्यक्ति सीधे सीधे Cosmic Energy से जुड़ जाते हैं। जिस वजह से उनमें प्राण ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।
Pyramid न केवल आपको heal करता है, बल्कि आपकी ऊर्जा को तीन गुना तक बढ़ा भी देता है, जिससे आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं।

Shyama Krishna Pyramid
कटक में स्थित ‘श्यामा कृष्ण पिरामिड’ अपने आप में Energy का एक भण्डार है। यहाँ ध्यान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को Pyramid के ज़रिये Cosmic Energy से जुड़ने का एहसास होता है। इस पिरामिड की संस्थापिका सुशीला भॉवसिंका जी हैं, वे पिछले 11 सालों से PSSM के साथ जुडी हैं व् लोक कल्याण के कार्यों में सेवारत हैं। पिछले कुछ सालों से वे खुद ध्यान करते हुए अनेकों लोगों को ध्यान सिखा रही हैं।
शुरुआत में ध्यान में बैठने पर वह हमेशा पिरामिड देखती थीं, उन्हें अपने सर पर सोने के पिरामिड जैसी संरचना महसूस होती थीं, लेकिन तब उन्हें Pyramid और Pyramid Meditation के बारे में कुछ पता नहीं था, जिसे वह अक्सरअपने ध्यान निर्देशक से पूछती थीं।
अंततः एक दिन उन्हें पिरामिड के बारे में पता चला, और Pyramid energy के बारे में जानने के बाद उन्होंने अपने यहाँ इस भव्य पिरामिड का निर्माण करवाया।

Pyramid Energy के Miracles

कहा जाता है, कि जब कोई Pyramid Earth Plane में आना चाहता है, तो परिस्थितियाँ भी उसी प्रकार बन जाती हैं।
सुशीला भावसिंका जी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, उन्होंने सुना था कि Pyramid Meditation से सभी प्रकार की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।
उनके पति काफी समय से बीमार थे, जिनकी healing को ध्यान में रखते हुए सुशीला जी और उनके बेटे ने घर में पिरामिड का निर्माण करने का संकल्प लिया। जब उन्होंने पिरामिड निर्माण करवाने का निर्णय लिया तब उन्हें निर्माण की जगह व कारीगरों से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा।
बमुश्किल 2 महीनों में उन्हें एक कारीगर खुद ही मिल गया और बहुत जल्द ही इस पिरामिड के निर्माण का कार्य भी पूरा हो गया, जिसे बताते हुए वे आज भी कहती हैं, कि यह उनके लिए बेहद रोमांचक अनुभव था, जहाँ उन्होंने सिर्फ पिरामिड निर्माण का निर्णय किया, और बाकी के सभी कार्य Pyramid Energy ने ही पूरे कर दिए।

Pyramid निर्माण से आये बदलाव
पिरामिड का निर्माण किसी भी स्थान पर किया जाये, उसके साथ positive energy flow होती ही है। ऐसा ही अनुभव सुशीला जी को भी देखने को मिला।
पिरामिड के बन जाने के बाद से उनके घर में माहौल एक दम positive हो गया। घर के सभी सदस्य घर में एक अद्भुत शान्ति का अनुभव करने लगे।
उन्होंने Pyramid Meditation में कई आलौकिक अनुभव किये। उन्होंने Astral Travel का अनुभव किया और कई Spiritual Guides को भी देखा।
धीरे धीरे उनका जीवन रूपांतरित हो गया, और वे ध्यान अभ्यास में लोगों का मार्गदर्शन भी करने लगीं। कई गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को उन्होंने Pyramid Meditation के ज़रिये Heal होने में भी सहायता की।

वे अक्सर अपने पति की मृत्यु को लेकर दुखी रहती थीं, जिसके बाद पिरामिड पत्री जी से उनकी मुलाकात हुई जहाँ पत्री जी ने उन्हें जीवन मरण के चक्र के बारे में विस्तार समझाया और निरंतर ध्यान अभ्यास करने को कहा जिसे उन्होंने समझा और जारी रखा, जिसके बाद उनके जीवन के सारे दुःख विदा हो गए।
पत्री जी ने जाते समय यहीं उन्हें ‘Mother India‘ नाम भी दिया, जिस नाम से आज सभी लोग उन्हें जानते हैं।

इस पिरामिड का पता है –

इस पिरामिड के निर्माण के पीछे की पूरी कहानी जानने के लिए देखें, ‘कहानी हर पिरामिड की’