Rooftop Pyramid Delhi में!

Delhi Pyramid on PMC Hindi

दिल्ली शहर की भागदौड़ भरी ज़िंदगी के बीच एक ऐसा स्थान भी मौजूद है, जिसकी ऊर्जा हर गुजरने वाले व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करती है, जहाँ अनंत शांति का अनुभव होता है।

यह स्थान है, Parinirvana Pyramid Meditation Centre.

सफदरजंग एन्क्लेव स्थित यह Pyramid Meditation Centre अपनी ऊर्जा से अपने आस पास के पूरे क्षेत्र को प्रभावित करता है। आस पास रहने वाले जो भी लोग इस पिरामिड की ऊर्जा के संपर्क में आते हैं, वे इसकी ऊर्जा और शांति को अनुभव कर सकते हैं।
इस पिरामिड की संस्थापिका वसंता शास्त्री जी बताती हैं, कि इस पिरामिड के निर्माण से पहले ही इस पिरामिड की ऊर्जा का आभास उन्हें हो गया था।

About Pyramids

पिरामिड शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, PYRA +AMID जिसका अर्थ है, एक ऐसी संरचना, जिसके मध्य में अग्नि है।
pyramid structure में energy का अनंत प्रवाह होता है, जिसके संपर्क में आने पर कोई भी cosmic energy से जुड़ सकता है। ब्रह्मर्षि पत्री जी ने ध्यान को pyramid energy साथ जोड़कर इस सदी को एक अनुपम उपहार दिया है जिसने लाखों लोगों की ज़िंदगी बदली है।

Personal Experience

वसंता जी बताती हैं, कि इस पिरामिड के निर्माण के बाद से उन्होंने सिर्फ अपने घर में ही नहीं बल्कि अपने आस पास के क्षेत्र में भी कई हैरान करने वाले बदलाव देखे।
उन्होंने देखा की पिरामिड के निर्माण के कुछ दिनों बाद ही रात में आस पास से कुत्तों के भौंकने की आवाज़ें आनी कम हो गयीं। सिर्फ इतना ही नहीं pyramid energy के प्रभाव में उनके home garden में लगे पौधों में भी आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि हुई।
इस पिरामिड में ऊर्जा का इतना तीव्र प्रवाह है, कि ध्यान के लिए आने वाले लोग जिन्हें sciatica और slip disc जैसी शिकायतें होती हैं, जो ज़मीन पर बैठकर ध्यान कर पाने में समर्थ नहीं होते, वे सभी लोग पिरामिड में लगभग 5 से 10 मिनट ठहरने के बाद ही ज़मीन पर आराम से बैठकर ध्यान कर पाने में समर्थ महसूस करते हैं।

अगर आप भी Pyramid की energy का experience करना चाहते हैं, तो एक बार आपको दिल्ली स्थित परिनिर्वाण पिरामिड में ध्यान के लिए ज़रूर आना चाहिए।
यहाँ ध्यान की सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है। आप दिए गए नंबर पर कॉल करके अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और ध्यान के लिए आ सकते हैं।

Contact Number – 9873818909, 8447084018
पूरा पता – B-7 एक्सटेंशन / 17 सफदरजंग एन्क्लेव, रूफ टॉप, नयी दिल्ली

Nearest metro station – Green Park