Mix Vegetable Dal Recipe in Hindi | Kootu Recipe

Kootu Recipe on PMC Hindi

Mix Vegetable दाल जिसे Kootu भी कहा जाता है, दक्षिण भारत का लोकप्रिय व्यंजन है। इसे दाल और ढेर सारी सब्जियों के साथ बनाया जाता है। यह काफी हेल्दी और खाने में अत्यंत स्वादिष्ट होता है। यह दिखता तो सांभर जैसा होता है लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल अलग होता है!

कूटू (Kootu) बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए पदार्थों की आवश्यकता होगी।

Ingredients (पदार्थ)

अरहर दाल // Pigeon Pea – ½ कप
घीया // Bottle Gourd – 1 कप
फलियां // Beans – ½ कप
गाजर // Carrot – ½ कप
मटर // Peas – ½ कप
पेठा // Pumpkin Petha – 1 कप
सीताफल // Sugar Apple – 1 कप
चाउ चाउ // Chow Chow – ½ कप
ड्रमस्टिक // Drumsticks – 1

मसाले के लिए // For the masala

नारियल // Coconut ½ कप
लाल मिर्च // Red chillies – 4
उड़द दाल // Urad Dal – 2 छोटे चम्मच
चना दाल // Chana Dal – 1 छोटा चम्मच
मेथी दाना // Fenugreek Seeds – 3 से 4
धनिये के बीज // Coriander Seeds – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च के बीज // Black Pepper Seeds – ½ छोटा चम्मच
नींबू के आकार की इमली // Lemon Sized Tamarind – 1
गुड़ // Jaggery – ½ छोटा चम्मच

For tadka // तड़के के लिए

सरसों के बीज // Mustard Seeds – 1 छोटा चम्मच
जीरा // Cumin – ½ छोटा चम्मच
हींग // Asafoetida
कड़ी पत्ता // Curry Leaves

कूटू (Kootu) बनाने की विधि:

  1. अरहर की दाल को अच्छी तरह धो कर और उसमें मूंगफली डाल कर उबाल लें।
  2. इमली को भिगो दें।
  3. सभी सब्जियों को काट लें।
  4. सब्जियों में हल्का-सा नमक डाल कर उसे उबाल लें।
  5. मसाला बनाने के लिए एक बर्तन में तेल गरम कर लें।
  6. गरम तेल में चना दाल, उड़द दाल, मेथी दाना, हींग और साबुत लाल मिर्च डाल दें।
  7. गैस को बंद कर दें और उस मसाले में धनिया के बीज, काली मिर्च और नारियल डाल दें।
  8. ढंडा होने के बाद इस मसाले को मिक्सी में पीस लें।
  9. अब उबली हुई सब्जी में नमक, इमली का पानी, गुड़, मिक्सी में पीसा हुआ मसाला डाल कर थोडी देर तक पकाएं।
  10. दाल को सब्जियों में मिक्स कर दें और जरूरत के अनुसार उसमें पानी मिला दें।
  11. तडके के लिए एक बर्तन में देसी घी डाल कर उसे गरम कर लें।
  12. घी में सरसों, जीरा, हींग और लाल मिर्च डालें।
  13. गैस बंद करके उसमे कड़ी पत्ता डाल दें।
  14. अंत में इस तड़के को दाल मे मिला दें।
  15. मिक्स वेज दाल खाने के लिए तैयार हैं, इस पर धनिया डाल कर सर्व करें।
To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।