Dehradun’s Pyramid Man and his Experiments

Pyramid Home Divine, Dehradun

Pyramid Home Divine:
उत्तराखंड की वादियों में ऐसा एक खूबसूरत स्थान भी मौजूद है, जो यहाँ आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करता है और अध्यात्म से जुड़े लोगों को यहाँ अलौकिक अनुभूति होती है। यहाँ स्थित Pyramid बेहद खूबसूरत भी है और Energy Flow से भरपूर भी।
उत्तराखंड के रहने वाले डॉ सतीश अग्रवाल जी, जिन्हें लोग ‘Pyramid Man’ के नाम से भी जानते हैं, वे एक Senior Pyramid Master हैं।
उन्होंने पहली बार सन 2000 में एक डॉक्टर से मुलाक़ात के वक़्त 6*6 का पिरामिड देखा, और डॉक्टर ने उन्हें पिरामिड की दिव्यता और ऊर्जा के बारे में बताया, जिससे सतीश जी काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने जितेंद्र भट्ट द्वारा लिखित एक किताब पढ़ी जिसमें विस्तार से पिरामिड व् उसकी ऊर्जा के बारे में बताया गया था, इस किताब को पढ़ने के बाद सतीश जी ने कई प्रयोग किये, जिनसे उन्हें काफी लाभ मिला और पिरामिड ऊर्जा की तरफ उनका रुझान बढ़ गया। उन्होंने अपने घर में ही एक 6*6 का पिरामिड बनाकर ध्यान करना शुरू किया।
अंततः सन 2003 में पत्री जी के कहने पर उन्होंने इस पिरामिड का निर्माण करवाया।

Pyramid की Healing Energy:
एक Pyramid की Healing Energy में रहने से लगभग हर तरह के रोग को ठीक किया जा सकता है। इसके हज़ारों उदाहरण हमारे बीच मौजूद हैं, जहाँ लोगों ने Pyramid Meditation के अभ्यास से गंभीर रोगों से मुक्ति प्राप्त की।
सतीश अग्रवाल जी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, उन्हें Slipped Disc की गंभीर समस्या थी और डॉक्टर्स ने उन्हें Surgery के लिए कहा था।
वे बताते हैं, कि सर्जरी से पहले उन्हें एक Divine message मिला, कि उन्हें surgery का alternate तलाश करना चाहिए, जिसके बाद उन्होंने Physiotherapy और Pyramid Meditation के ज़रिए खुद को पूरी तरह Heal किया।

Pyramid and Vastu:
एक छोटे आकार का 2*2 Pyramid देखने के बाद से ही सतीश जी के मन में Pyramid Energy के बारे और जानने का भाव बढ़ गया, उन्होंने कई Vastu workshops भी जॉइन कीं, पिरामिड और वास्तु के बारे में पढ़ा और काफी research भी की।
अपने घर में उन्होंने Pyramid and Vastu के कई प्रयोग भी किये, जिनके उन्हें काफी Positive results मिले।
उन्होंने घर की Entry पर एक Glass Pyramid लगाया और उससे Command देकर Negative Vibes को Positive Vibes में बदलने का Experiment भी किया।

Pyramid Experiments:
Pyramid Energy flow के Process को समझने के बाद से ही सतीश जी इससे जुड़े कुछ प्रयोग करना चाहते थे। Pyramid Home Divine की ज़मीन मिल जाने से उन्हें ये मौका मिला क्यूँकि Pyramid Home Divine के आस पास पिरामिड और उससे जुड़े प्रयोग करने के लिए सतीश जी के पास काफी जगह उपलब्ध थी। उन्होंने वहाँ गायों पर, पेड़ों पर,आग पर और हर एक Nature Element को लेकर पिरामिड ऊर्जा के अनेकों प्रयोग किये, उन्होंने खाने पीने की वस्तुओं को भी पिरामिड में रखा और देखा कि पिरामिड आश्चर्यजनक रूप से उन सभी की Energy Conserve करता है।
प्रकृति के पाँचों तत्वों पर पिरामिड के प्रयोगों के बाद यहाँ ‘पंचतत्व ध्यान’ की शुरुआत हुई।
उन्होंने सपने में एक बड़े पिरामिड में पानी देखा था, जिसे उन्होंने एक आध्यात्मिक सन्देश की तरह समझा और एक पिरामिड के मध्य में कुंड का निर्माण भी करवाया।

Pyramid Energy के अद्भुत अनुभव के लिए आपको यहाँ एक भार अवश्य आना चाहिए।
पिरामिड का पता है: Pyramid Home Divine ,Rajawala Road, Selakui, Uttarakhand 248198

Location: https://g.page/pyramidhomedivine