Reading क्यों ज़रूरी है? | #Swadhyay

Swadhyay on PMC Hindi
Swadhyay on PMC Hindi

किताबों के पास आपके सभी सवालों के जवाब होते हैं, किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त भी होती हैं।
सभी spiritual masters जीवन में spiritual growth के लिए ध्यान और स्वाध्याय का मार्ग अपनाने को कहते हैं। स्वाध्याय यानी स्वयं का अध्ययन करना। ध्यान आपके मन को शांत रखता है, और स्वाध्याय से आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होती है, जीवन की गहरी समझ आती है। इसलिए एक साधक को अच्छी spiritual books ज़रूर पढ़नी चाहिए।

ध्यान का अभ्यास करने वाले लोगों के लिए स्वाध्याय जीवन का एक ज़रूरी अंग है। स्वाध्याय से आपकी बुद्धि विकसित होती है। ध्यान करने से मन शांत होता है, और आध्यात्मिक किताबों को पढ़ने से आपको जीवन की सही समझ आती है।
PMC हिंदी के नए show, ‘स्वाध्याय’ में आपको दुनिया भर के अलग अलग स्पिरिचुअल मास्टर्स और लेखकों की किताबों का Review सुनना मिलेगा।ये एक ऐसा शो है, जहाँ आपको ज़िंदगी से जुड़े गहरे सवालों के जवाब जानने में मदद मिलेगी। जो लोग किताबों से प्यार करते हैं, उनके लिए यह शो बहुत ख़ास है।

देखिये Swadhyay, 1 अक्टूबर से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार रात 8 बजे।