Eggless Chocolate Brownie in Hindi on Buddha Foods

Chocolate बच्चों ही नहीं बल्कि बड़ों को भी पसंद आने वाली Sweet है। इससे संबंधित कई तरह के Dishes बनाई जाती हैं। जैसे कि – Chocolate Cake, Brownie, Ice Cream, Chocolate Fudge इत्यादि। आजकल लोग अपने घर पर भी इनमें से कई व्यंजनों को बनाने की कोशिश करते हैं। वैसे आप भी अपने घर पर इन सभी व्यंजनों को बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं।

आज इस ब्लॉग के ज़रिए हम आपको बताएंगे चॉकलेट ब्राउनी (Chocolate Brownie) बनाने की रेसिपी। बिना अंडे (Eggless) का इस्तेमाल किए आप घर पर भी चॉकलेट ब्राउनी बना सकते हैं। इसे बनाना अत्यंत आसान होता है।

चॉकलेट ब्राउनी (Chocolate Brownie) बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई सामग्री की आवश्यकता होगी।

Ingredients (पदार्थ)

डार्क चॉकलेट // Dark Chocolate – ½
कप मक्खन // Butter- ½
कप मैदा // Fine Flour – 1 कप
कोको पाउडर // Cocoa Powder – 1 बड़ा चम्मच
चीनी // Sugar- 3/4 कप
बेकिंग पाउडर // Baking Powder- ½ छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा // Baking Soda – ¼ छोटा चम्मच
पिसी हुई चीनी // Powdered Sugar- ¾ कप
दूध // Milk – ½ कप
वनीला एसेंस // Vanilla Essence – 1 छोटा चम्मच

चॉकलेट ब्राउनी (Chocolate Brownie) बनाने की विधि:

  1. डबल बायलर विधि से चॉकलेट को पिघलाएं और पिघलने के बाद इसमें मक्खन डालकर एक तरफ रख दें।
  2. मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी पाउडर को दूध में साथ अच्छी तरह मिला लें। आखिर में उसमें चॉकलेट का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  3. ब्राउनी बेक करने वाले बर्तन को मक्खन से ग्रीस करें। फिर मिश्रण को उस बर्तन में डालें। अब इसे 180°c पर, ओवन में 25 से 30 मिनट के लिए बेक कर लें। आप चाहे तो इस मिश्रण में अखरोट या बादाम भी मिला सकते हैं।
  4. 25 से 30 मिनट बाद ओवन से ब्राउनी निकाल लें और ठंडा होने पर उसे सबको खिलाएं।

To watch the full recipe, Click on the Video

PMC हिंदी का कार्यक्रम ‘बुद्धा फूड्स’ ऊर्जावान, स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्ती देने वाले पौष्टिक शाकाहारी भोजन की रेसिपी (Recipes) हर हफ्ते आपके लिए लेकर आता है। जिसका उद्देश्य केवल शरीर और मन को नहीं आत्मा को भी पोषित करना है। तो एक ध्यानी द्वारा पकाए गए लज़ीज और ऊर्जावान भोजन की रेसिपी जानने के लिए बुद्धा फूड्स के साथ बने रहें।